{"_id":"6a36e041ef43ca2e5301a994","slug":"two-injured-including-a-tent-business-owner-in-celebratory-firing-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-144043-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: हर्ष फायरिंग में टेंट कारोबारी सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: हर्ष फायरिंग में टेंट कारोबारी सहित दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमृतपुर। थाना क्षेत्र के गांव कोटियापुर में नामकरण संस्कार की दावत के दौरान तमंचे से हर्ष फायरिंग में गोली लगने से टेंट कारोबारी सहित दो लोग घायल हो गए। टेंट कारोबारी को गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। आरोपी की तलाश में दबिश दी गई पर वह हाथ नहीं आया।
कोटियापुर निवासी रामदास वर्मा के पोते का शुक्रवार को नामकरण संस्कार था। रात को घर के बाहर लगे टेंट में दावत चल रही थी और डीजे बज रहा था। गांव के टेंट कारोबारी वीरेंद्र वर्मा व मुकेश वर्मा भी वहीं बैठे थे। तभी वहां गांव का एक युवक पहुंचा। उसने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गोली वीरेंद्र व मुकेश के हाथों में लग गई। दोनों लहूलुहान हो गए। यह देख अफरा-तफरी मच गई और डीजे बंद हो गया। फायरिंग करने वाला युवक भाग गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी राजेपुर भेजवाया।
थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।