सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman dies after falling off bike on bumpy road

Farrukhabad News: ऊबड़-खाबड़ सड़क पर बाइक से गिरकर महिला की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling off bike on bumpy road
विज्ञापन
कंपिल/कायमगंज। कासगंज जिले के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव राजा रिजोला निवासी ऊषा देवी (40) शनिवार को अपने पुत्र अखिलेश के साथ बाइक से कायमगंज दवा लेने आ रही थीं। कंपिल क्षेत्र में सड़क पर बने गड्ढे में बाइक का पहिया चले जाने से ऊषा देवी असंतुलित होकर बाइक से गिर पड़ीं। उन्हें गंभीर चोटें आईं और नाक से खून बहने लगा।

पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज भिजवाया। वहां डॉ. अमरेश कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां की मौत से पुत्र अखिलेश का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। महिला अपने पीछे पुत्र अखिलेश और चार पुत्रियां राखी, वंदना, संजना व सुनाक्षी को छोड़ गईं। उधर, मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। मृतका का मायका कुआंखेड़ा क्षेत्र के गांव दोषपुर में है। सीएचसी में मां रामकली समेत अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। क्राइम इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि परिजन शव को अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed