सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   200 children will be admitted in the primary school

Fatehpur News: प्राथमिक विद्यालय में होगा 200 बच्चों का दाखिला

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
200 children will be admitted in the primary school
विज्ञापन
किशनपुर। कस्बे में संचालित एसटी वीएन कॉन्वेंट स्कूल के संचालक और मकान मालिक के बीच विवाद के बाद करीब 200 बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया था। अब इन बच्चों का नामांकन नजदीकी प्राथमिक विद्यालय में कराया जाएगा। मामले में स्कूल प्रबंधक ने एसपी से शिकायत भी की है।


कस्बे में वर्ष 2023 से संचालित इस स्कूल में कक्षा पांच तक की पढ़ाई कराई जा रही थी। विद्यालय की मान्यता न होने के बावजूद संचालन जारी रहा लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। विद्यालय प्रबंधक और मकान मालिक के बीच एग्रीमेंट समाप्त होने के बाद विवाद बढ़ गया। इससे स्कूल का संचालन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधक शिव सिंह यादव ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि मकान मालिक ने ताला तोड़कर सामान बाहर फेंक दिया और नुकसान पहुंचाया। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जांच के लिए टीम भेजकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

विजयीपुर बीईओ रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का नामांकन नजदीकी प्राथमिक विद्यालय में कराया जाएगा। ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed