सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Child dies after being hit by a pickup, family blocks road

Fatehpur News: पिकअप की टक्कर से बालक की मौत, परिजन ने लगाया जाम

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Child dies after being hit by a pickup, family blocks road
फोटो-46-सड़क पर वाहनों की लगी लंबी कतार। संवाद
विज्ञापन
ललौली (फतेहपुर)। मौसी के साथ पैदल घर लौट रहे बालक को पल्टूपुरवा मोड़ के पास पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक भागने की कोशिश में बालक को करीब 200 मीटर तक घसीटता ले गया। गंभीर हालत में सीएचसी लाए गए बालक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने के लिए गाजीपुर, असोथर समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पांच घंटे बाद आवागमन सामान्य हुआ।

थानाक्षेत्र के पल्टूपुरवा गांव निवासी अफसर निषाद का बेटा अंकुश (8) सोमवार दोपहर यमुना नदी किनारे सब्जी की बारी में पिता के पास गया था। करीब दो बजे वह मौसी कांति के साथ घर लौट रहा था। गांव के मोड़ के पास सड़क पार करते समय सामने से आ रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद अंकुश वाहन में फंस गया और करीब 200 मीटर तक घिसटता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बालक को बिंदकी सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। परिजन शव लेकर घटनास्थल पहुंचे और बांदा-सागर रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। पिकअप चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन देर शाम तक अड़े रहे।
विज्ञापन
Trending Videos

सीओ जाफरगंज बृजमोहन राय और नायब तहसीलदार रजनीश श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर परिजन को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। शाम चार बजे से शुरू हुआ जाम करीब पांच घंटे तक लगा रहा। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।




पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था अंकुश

अंकुश पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। परिवार में बड़ा भाई लवकुश (12) और तीन छोटी बहनें संजना, वंदना और निधि हैं। बेटे की मौत के बाद मां चंपा का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता अफसर निषाद बेसुध हो गए। ग्रामीणों के अनुसार अंकुश गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। सोमवार को वह पिता का हाथ बंटाने के लिए सब्जी की बारी में गया था।


22 किलोमीटर तक वाहनों की लगी कतार
शाम चार बजे लगाए गए जाम के कारण बांदा की ओर करीब 22 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। पलरा और दोहतरा गांव तक सड़क पर वाहन फंसे रहे। वहीं कानपुर की ओर से आने वाले वाहन जाम देखकर बंधवा तिराहे से वापस मोड़ दिए गए। रूट डायवर्ट होने के बावजूद लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।


सीसीटीवी फुटेज से पिकअप की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस परिजन को समझाने में जुटी रही लेकिन वह चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान कई बार पुलिस और परिजन के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने बांदा मार्ग पर लगे प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए, ताकि फरार पिकअप चालक का पता लगाया जा सके।


पिकअप चालक की गिरफ्तारी के लिए मार्ग किनारे लगे प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- बृजमोहन राय, सीओ, जाफरगंज।

फोटो-46-सड़क पर वाहनों की लगी लंबी कतार। संवाद

फोटो-46-सड़क पर वाहनों की लगी लंबी कतार। संवाद

फोटो-46-सड़क पर वाहनों की लगी लंबी कतार। संवाद

फोटो-46-सड़क पर वाहनों की लगी लंबी कतार। संवाद

फोटो-46-सड़क पर वाहनों की लगी लंबी कतार। संवाद

फोटो-46-सड़क पर वाहनों की लगी लंबी कतार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed