{"_id":"6a0b69e4d1c7b2b44c0e754c","slug":"a-woman-grazing-goats-was-slapped-and-then-her-jewellery-was-stolen-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-154963-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बकरी चरा रही महिला को जड़े थप्पड़, फिर लूट ले गए जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बकरी चरा रही महिला को जड़े थप्पड़, फिर लूट ले गए जेवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र में शनिवार शाम खेत में बकरी चरा रही बुजुर्ग महिला को बाइक सवार बदमाशों ने थप्पड़ जड़े और फिर जेवर लूट ले गए। घटना के बाद इलाके में दहशत है। पुलिस लूटपाट की बात से इन्कार कर जेवर गिरने की बात कह रही है।
हसवा निवासी स्व. रामनरेश की पत्नी मिठाना देवी (70) शनिवार शाम खेत में बकरी चरा रही थीं। तभी बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और रास्ते में उन्हें रोक लिया। महिला का आरोप है कि एक युवक ने थप्पड़ मारकर उनका मुंह दबा दिया। इसके बाद दूसरे ने नाक और कान के जेवर नोंच लिए। इसके बाद सभी बदमाश भाग गए। सहमी महिला घर पहुंची और परिजन को जानकारी दी।
क्षेत्र में इससे पहले 11 मई को असवा बक्सपुर गांव में भी एक महिला से इसी तरह लूट की वारदात हुई थी। इस मामले में भी पुलिस ने घटना को अलग स्वरूप देते हुए कार्रवाई की थी। लगातार हो रही घटनाओं के बाद लोगों ने गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
पुराने तरीके से हुई लूट
11 मई को बक्सपुर गांव और शनिवार को हुई घटनाओं का तरीका एक जैसा बताया जा रहा है। दोनों वारदातों में स्पलेंडर बाइक का इस्तेमाल हुआ। तीन युवक घटना में शामिल रहे जिनमें एक युवक बाइक पर बैठा रहता है। दो बदमाश महिलाओं से बातचीत कर वारदात को अंजाम देते हैं।
मामला लूट का नहीं है। महिला की नाक की नथ (पोंगी) गिर गई थी जो मिल गई है। संभावना है कि अन्य जेवर भी कहीं गिरे हों तलाशने पर मिल जाएं।
- शमशेर बहादुर, प्रभारी निरीक्षक थरियांव

Trending Videos