फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   25,000 fraud committed by getting the victim to speak to the number of the guard listed on the ATM.

Fatehpur News: एटीएम पर लिखे गार्ड के नंबर पर बात कराकर 25 हजार की धोखाधड़ी

Fri, 10 Jul 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
25,000 fraud committed by getting the victim to speak to the number of the guard listed on the ATM.
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र में एटीएम मशीन में कार्ड फंसने के बाद ठगों ने गार्ड के नंबर पर बात कराकर बुजुर्ग के खाते से 25 हजार की धोखाधड़ी की। पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कैनाल रोड निवासी रामआसरे ने पुलिस को बताया कि उसका डेबिट कार्ड लेकर पुत्र दिलीप 7 जुलाई को कस्बा स्थित एटीएम से रुपये निकालने गया था। कार्ड मशीन में फंस गया। वहां एक व्यक्ति पहुंचा और उसने कहा कि घबराइए मत, एटीएम मशीन के ऊपर गार्ड का नंबर लिखा है। उस पर बात कीजिए। एटीएम पर लिखे नंबर पर कॉल की और उस व्यक्ति से बात की। उसने कुछ देर बाद एटीएम आने के बाद कार्ड निकालने की बात कही।
विज्ञापन

बातचीत के बाद दिलीप बैंक में सूचना देने चला गया। इधर, रामआसरे के मोबाइल पर खाते से तीन बार में 25 हजार रुपये निकलने का मैसेज पहुंचा। बैंक को सूचना देकर कार्ड ब्लॉक कराने के बाद पुलिस से शिकायत की। साफ हुआ कि एटीएम पर जालसाजों ने अपना नंबर धोखाधड़ी से लिखा था। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मोबाइल नंबर व सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed