{"_id":"699c8e33dc846585280a25d8","slug":"2643-high-school-and-intermediate-candidates-were-absent-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-149842-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 2,643 परीक्षार्थियों रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 2,643 परीक्षार्थियों रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के पांचवें दिन सोमवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 2,643 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में पंजीकृत 34,933 में से 33,183 परीक्षार्थी उपस्थित और 1,750 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट के व्यवसायिक शिक्षा ट्रेड विषय (हेल्थ केयर, आशुलिपिक, फल एवं खाद्य संरक्षण, ऑटोमोबाइल, बेकरी एवं कन्फेक्शनरी) में पंजीकृत 905 में से 869 परीक्षार्थी उपस्थित और 36 अनुपस्थित रहे।
द्वितीय पाली में गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा 116 केंद्रों पर आयोजित हुई। गणित परीक्षा में पंजीकृत 4,927 में से 4,642 उपस्थित रहे जबकि 285 अनुपस्थित रहे। जीव विज्ञान में पंजीकृत 14,635 में 14,063 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 572 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा पूरी तरह सीसीटीवी निगरानी में कराई जा रही है। सभी जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा का निरंतर निरीक्षण कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में गठित सचल दल ने जीआईसी आबू नगर सहित पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया। साथ ही शेष सात अन्य सचल दलों ने केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा की स्थिति का जायजा लिया।
Trending Videos