{"_id":"69efd4b7fdb31d6d7e033bff","slug":"2760-lakh-fraud-on-the-pretext-of-getting-the-school-aided-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-153598-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: विद्यालय एडेड कराने का झांसा देकर 27.60 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: विद्यालय एडेड कराने का झांसा देकर 27.60 लाख की धोखाधड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर। विद्यालय एडेड कराने का झांसा देकर प्रबंधक के साथ 27 लाख 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सपा नेता समेत दो लोगों के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
मलवां थानाक्षेत्र के चखेड़ी गांव निवासी दिनेश कुमार मौर्या ने बताया कि वह लक्ष्मी भारतीय विद्यालय के प्रबंधक है। कोतवाली क्षेत्र के अमरजई निवासी रवि कुमार चौधकियापुर गांव स्थित स्कूल के प्रबंधक है। रवि ने उन्नाव जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी सपा नेता सुभाष चंद्र से मुलाकात कराई। सुभाष ने खुद को प्रांतीय विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन संगठन का अध्यक्ष बताया। प्राइवेट विद्यालय को एडेड करवाने का झांसा दिया। सुभाष चंद्र ने 2018 से 2019 में विद्यालय को एडेड कराने के नाम पर अलग-अलग तिथियों में 27 लाख 60 हजार रुपये ले लिया। पमरौली निवासी सोनी देवी पासवान को दो लाख 60 हजार, पत्थरकटा चौराहा निवासी प्रियापाल को दो लाख 10 हजार, रानी काॅलोनी निवासी अनामिका मिश्रा दो लाख चेक से, रमनतारा निवासी महेश प्रताप पासवान को पांच लाख, आबू नगर निवासी नरेश चंद्र को तीन लाख 25 हजार, मुराईनटोला के राम भवन मौर्या को डेढ़ लाख,आवास-विकास के रजत कुमार सैनी को दो लाख 20 हजार रुपये दिए।
कलक्टरगंज के दीपक कुमार मौर्य को एक लाख 95 हजार, खागा के गयादीन सिंह को एक लाख 60 हजार, हसवा के आजम को डेढ़ लाख, महर्षि निवासी मोहित को 80 हजार, चखेड़ी निवासी दिनेश कुमार को तीन लाख 10 हजार रुपये दिलवाया है। सुभाष चंद्र ने जल्द ही विद्यालय एडेड कराने झांसा दिया। सुभाष ने 30 मई 2025 को दो माह में काम कराने का कहा। दो माह बीत जाने के बाद सुभाष के घर उन्नाव गया। सुभाष से रुपये मांगने पर टरकाने लगा।
सुभाष ने नउवाबाग मैदा मील के पास 28 दिसंबर को रुपये देने के लिए बुलाया। सुभाष तीन साथियों के साथ कार से पहुंचकर रुपये देने के बहाने कार में बैठा लिया। सुभाष ने साथियों के साथ कार में लात-घूंसों पीटा। तमंचा दिखाते हुए दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X