Fatehpur Theft: चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना, शादी में गया था परिवार, ताला तोड़कर उड़ाए सोने-चांदी के जेवर
Fatehpur News: ललौली के संकर पुरवा में किसान के सूने घर से चोरों ने करीब छह लाख के जेवर और 30 हजार की नकदी चोरी कर ली। पीड़ित परिवार बांदा में एक शादी में गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन क्षेत्र में बढ़ती चोरियों से ग्रामीणों में भारी रोष है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे बेखौफ होकर सूने मकानों को निशाना बना रहे हैं। ग्राम संकर पुरवा मजरे जमीनी में अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के कीमती जेवरात पार कर दिए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
पीड़ित रामकरन पुत्र राजाराम निषाद ने थाना ललौली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 25 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने बांदा गए थे। घर में रामकरण और उनकी पत्नी ही बाहर सोए थे, जिसे घर पूरी तरह सूना था।
ये सामान लेकर हुए फरार
इसी दौरान 28 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। रामकरन के अनुसार, चोरों ने घर के सभी कमरों के ताले तोड़कर बक्से और अलमारियां खंगाल डालीं। पूरे घर में सामान बिखेर दिया गया। चोर घर में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात समेटकर फरार हो गए। चोरी गए सामान में सोने की दो तोला की जंजीर अंगूठियां, चांदी की 250 ग्राम की पायल, करधनी, 500 ग्राम की बिछिया समेत दो जोड़ा सोने के झूमक और मगंल सूत्र नाक के बेसर अन्य जेवर शामिल हैं।
कई गांवों में पहले भी ऐसी वारदातें हो चुकी हैं
पीड़ित के मुताबिक इस घटना में 30 हजार नकदी समेत करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 28 अप्रैल की भोर करीब तीन बजे जब परिवार वापस लौटा तो घर का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर का नजारा देख परिवार के लोग सन्न रह गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बीते कुछ समय से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कई गांवों में पहले भी ऐसी वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है। इससे चोरों के हौसले और बढ़ते जा रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X