सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Woman Consumes Poison Along with Two Young Daughters Chandni Living at Her Parental Home for Five Years

Kanpur: दो मासूम बेटियों संग महिला ने खाया जहर, पांच साल से मायके में रह रही थी चांदनी, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 28 Apr 2026 02:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: नजफगढ़ गांव में चांदनी पासवान ने अपनी बेटियों पायल और ब्यूटी के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला पांच साल से मायके में रहकर मजदूरी करती थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Kanpur Woman Consumes Poison Along with Two Young Daughters Chandni Living at Her Parental Home for Five Years
मोर्चरी में परिजनों से पूछताछ करते हैं डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर के नजफगढ़ गांव में मंगलवार को ऐसी दर्दनाक घटना हुई, जिसने हर किसी का कलेजा दहला दिया। पांच साल से मायके में रह रही महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। मां और दोनों बच्चियों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है।

Trending Videos

महाराजपुर थाना क्षेत्र के नजफगढ़ गांव में मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला और उसकी दो बेटियों की मौत से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार चांदनी पासवान (35) ने अपनी बेटियों पायल (8) और ब्यूटी (5) के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच वर्षों से मायके में रह रही थी चांदनी
कुछ ही देर में तीनों की हालत बिगड़ गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक तीनों ने दम तोड़ दिया। बताया गया कि चांदनी पिछले करीब पांच वर्षों से मायके में रह रही थी और मेहनत-मजदूरी कर अपनी बेटियों का पालन-पोषण करती थी। उसका विवाह करीब 12 वर्ष पहले करहल, मैनपुरी क्षेत्र में हुआ था।

शोर मचने पर ग्रामीण जुटे
घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। पिता रामपाल गुजरात में नौकरी करते हैं, जबकि मां शांति देवी खेतों में भूसा लेने गई थीं। इसी बीच परिवार का एक लड़का घर पहुंचा, तो चांदनी को तड़पता देखा। शोर मचने पर ग्रामीण जुटे और पुलिस को सूचना दी गई।





तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर पहुंची कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। मां और दो मासूम बच्चियों की एक साथ मौत से गांव में चीख-पुकार मच गई। हर आंख नम है और हर जुबान पर एक ही सवाल- आखिर ऐसा क्या हुआ कि मां ने अपनी बेटियों संग मौत चुन ली?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed