Kanpur Accident: डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, पेट्रोल पंप से निकलते ही हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम
Kanpur News: बिधनू के हड़हा में पेट्रोल पंप से निकलते समय रिंग रोड कर्मी रामनरेश को डंपर ने कुचल दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने हाईवे से जाम हटाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के बिधनू में मंगलवार सुबह हड़हा गांव के पास हाईवे पर पेट्रोल डलवाकर पंप से निकल रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ के साथ मौके पर पहुंचे परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया।
शंभुआ निवासी स्वर्गीय रामसजीवन पासवान के चार बेटों में सबसे छोटा बेटा रामनरेश (32) रमईपुर के पास निर्माणाधीन रिंग रोड के प्लांट में काम करता था। रात्रि ड्यूटी करके मंगलवार सुबह वह घर लौट रहा था। हड़हा गांव के पास स्थित पंप से वह बाइक में पेट्रोल भरवाकर जैसे ही हाईवे पर पहुंचा।
आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया
तभी घाटमपुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डंपर कुचलता हुआ भाग निकल गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों की भीड़ के साथ पहुंचे आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुची पुलिस के शव हटाने के प्रयास पर भीड़ से तीखी नोंकझोंक शुरू हो गई।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस के चालक समेत ट्रक को पकड़ने और मुआबजे के आश्वासन पर आक्रोशित भीड़ शांत हुई। पति का शव देख पत्नी रविता और मां रानी बेहोश होकर गिर पड़ी। बिधनू थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X