सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur RPF lends a helping hand to differently abled person while strangers come to aid of innocent child

ये तस्वीरें अच्छी हैं: स्टेशन पर दिव्यांग का सहारा बनी आरपीएफ, बस अड्डे पर मासूम के मददगार बने अनजान यात्री

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 28 Apr 2026 01:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर सेंट्रल पर आरपीएफ ने दिव्यांग को ट्रेन में बैठाकर कर्तव्य निभाया। वहीं झकरकटी पर यात्रियों ने बेहोश बच्ची को होश में लाकर इलाज के लिए आर्थिक मदद जुटाई। मुसीबत के वक्त शहर में दिखी इस एकजुटता ने इंसानियत की मिसाल पेश की है।

Kanpur RPF lends a helping hand to differently abled person while strangers come to aid of innocent child
दिव्यांग मुथरेश को उठाकर ले जाते जवान और बस अड्डे पर बेहोश बच्ची की मदद करता यात्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर शहर में सोमवार को सामने आई दो घटनाओं ने मानवता की जीवंत तस्वीर पेश की। एक ओर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कर्मियों ने दिव्यांग यात्री को ट्रेन तक पहुंचाया। वहीं झकरकटी बस अड्डे पर बेहोश हुई बालिका को यात्री और रोडवेज कर्मी पानी की छीटें डालकर न सिर्फ होश में लाए, बल्कि अस्पताल भेजा और घर वापसी के लिए आर्थिक मदद भी जुटाई।

Trending Videos

कौशांबी के भरवारी निवासी मुथरेश (55) प्रयागराज जाने के लिए सेंट्रल स्टेशन पर पहुंचे। ट्रेन आने पर वह प्लेटफार्म की ओर बढ़े पर दिव्यांग होने के कारण फुटओवर ब्रिज से उतर नहीं पाए। इस पर मुथरेश ने मदद की गुहार लगाई। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार ने दो सिपाहियों को भेजकर उन्हें ट्रेन में बैठाया। वहीं, झकरकटी बस अड्डे पर सोमवार की दोपहर पहुंची रायबरेली की रेशमा (12) गर्मी से बेहोश हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur RPF lends a helping hand to differently abled person while strangers come to aid of innocent child
बस अड्डे पर रेशमा बेहोश हो गई, बेटी की तबीयत बिगड़ी देखकर मां रेशमा रोने लगी - फोटो : amar ujala

किराये के लिए करीब एक हजार रुपये भी जुटाए
उसकी नाक से खून निकलने लगा। बेटी की हालत बिगड़ी, तो मां निशा रोने लगी। इसके बाद आसपास के यात्रियों व रोडवेज कर्मियों ने उसकी मदद की। लोगों ने पानी छिड़का, तो रेशमा होश में आई। इसके बाद एंबुलेंस से उसे उर्सला भेजा। किराये के लिए करीब एक हजार रुपये भी जुटाए। एक यात्री उसे गोद में उठाकर एंबुलेंस तक छोड़ने भी गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed