{"_id":"69c581e95750c054c70e9f97","slug":"82000-swindled-under-the-pretext-of-a-job-in-the-education-department-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1469346-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शिक्षा विभाग में नौकरी का झांसा देकर ठगे 82 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शिक्षा विभाग में नौकरी का झांसा देकर ठगे 82 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
फतेहपुर। शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी नौकरी का झांसा देकर 82 हजार रुपये ऐंठ लिए। कोर्ट के आदेश पर थरियांव पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के रतीपुर गांव निवासी बाल कुमार ने बताया कि वह पुत्र संदीप के लिए सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात सदर कोतवाली क्षेत्र के पीएसी गेट निवासी शिक्षक भूपेंद्र सिंह से हुई। भूपेंद्र ने राज्य सरकार की चतुर्थ श्रेणी आउटसोर्सिंग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि भूपेंद्र ने साथी संजय के साथ मिलकर उससे 82 हजार रुपये ले लिए और जुलाई 2025 तक नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। बाद में उसे अशोक इंटर कॉलेज शाखा का फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया।
विद्यालय पहुंचने पर धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस से सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।