सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Goats Worth 2.5 Lakh Stolen After Lock Broken; Police Launch Investigation

Fatehpur News: ताला तोड़कर ढाई लाख की बकरियां चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Goats Worth 2.5 Lakh Stolen After Lock Broken; Police Launch Investigation
विज्ञापन
फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बुधवार रात चोरों ने ताला तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये कीमत की बकरियां चोरी कर लीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
Trending Videos




रामपुर लिंक मार्ग स्थित ईशाक अहमद के घर में पत्नी कमरूजहां मवेशी पालन करती हैं। कमरूजहां ने बताया कि शाम को 12 बकरियां और चार बकरों को बाहरी कमरे में ताला बंद किया गया था। परिवार अंदर सो रहा था। सुबह करीब पांच बजे दूसरे घर में रहने वाले सास जुनेजा बानो और ससुर बकरीदी टहलते हुए पहुंचे तो मवेशियों के कमरे का ताला टूटा मिला और सभी बकरियां गायब थीं। मौके पर एक चाकू भी पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजन के कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी। ससुर ने कुंडी खोलकर सभी को जगाया और चोरी की जानकारी दी। चोर करीब ढाई लाख रुपये के मवेशी ले गए। एसएसआई अनुज यादव ने जांच की। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।








चोरी के समय 200 मीटर दूर हाईवे पर मौजूद रही पुलिस



हाईवे से रामपुर लिंक मार्ग पर स्थित घर की दूरी करीब 200 मीटर है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां रातभर आवाजाही रहती है और हाईवे पर पुलिस चेकिंग प्वाइंट के साथ 112 नंबर की गाड़ी भी तैनात रहती है। इसके बावजूद चोर वारदात को अंजाम देकर निकल गए। रास्ते में फैक्टरियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस सुराग जुटाने में लगी है। गौरतलब है कि पड़ोसी कल्यानपुर थाना पुलिस ने दो दिन पहले ही मवेशी चोरी के मामले में नौ बदमाशों को पकड़ा था। इससे क्षेत्र में सक्रिय गिरोहों की आशंका जताई जा रही है।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed