{"_id":"6a04db0bb2549f21fc0809c1","slug":"a-door-weighing-85-kg-was-installed-in-place-of-a-150-quintal-door-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-154663-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 1.50 क्विंटल की जगह लगाया 85 किलोग्राम का दरवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 1.50 क्विंटल की जगह लगाया 85 किलोग्राम का दरवाजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर। हथगाम के श्री गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कॉलेज में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत निर्माण में अनियमितता पर विद्यालय प्रबंधक दिनेश कुमार ने मेसर्स प्रथमेश कंस्ट्रक्शन कानपुर के खिलाफ डीआईओएस से शिकायत की है। आरोप है कि पिलरों में सीमेंट कंक्रीट और बालू का अनुपात सही नहीं है। छत की स्लैब की गुणवत्ता विहीन बताई है।
प्रबंधक ने बताया कि शासन से 50 लाख रुपये की परियोजना स्वीकृत थी जिसमें 25 प्रतिशत राशि विद्यालय ने जमा की। प्रथम चरण में करीब 20 लाख का भुगतान किया जा चुका है। आरोप है कि भवन में लगाए दरवाजों का वजन 85 किलोग्राम है मानक 1.50 क्विंटल होना चाहिए। इसी प्रकार रोशनदान 30 की जगह 11 किलोग्राम का लगाया गया है।
मामले की शिकायत नौ जनवरी को की गई थी लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। इससे समिति में आक्रोश है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि निर्माण फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। एसडीएम के नेतृत्व में टास्क फोर्स गठित कर जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय प्रशासन ने कड़ी निगरानी और सुधार की बात भी कही है।
Trending Videos