{"_id":"6a04daf950bf50a8cc007b05","slug":"chaos-erupts-over-tractor-drivers-beating-women-lie-down-in-front-of-police-vehicle-fatehpur-news-c-217-1-ham1014-154688-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रैक्टर चालक की पिटाई पर बवाल, पुलिस गाड़ी के आगे लेटीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रैक्टर चालक की पिटाई पर बवाल, पुलिस गाड़ी के आगे लेटीं महिलाएं
विज्ञापन
फोटो-52-चालक के साथ मारपीट करते युवक। वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किशनपुर (फतेहपुर)। मौरंग लेने जा रहा ट्रैक्टर तेज रफ्तार में गुजरने से धूल का गुबार उठ गया। इससे नाराज लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। पुलिस जब युवकों को हिरासत में लेने लगी तो महिलाएं गाड़ी के आगे लेटकर हंगामा करने लगीं।
खखरेरू निवासी जितेंद्र पासवान बुधवार दोपहर ट्रैक्टर से मड़ैयन मौरंग खदान बालू लेने जा रहा था। चंदापुर गांव के पास सामने से एक चार पहिया वाहन आने पर चालक ने ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतारकर तेजी से निकालने का प्रयास किया। इससे धूल का गुबार उठ गया। इस पर आसपास मौजूद लोगों ने नाराजगी जताते हुए चालक की पिटाई कर दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान महिलाएं एकत्र हो गईं और पुलिस की गाड़ी के सामने लेटकर विरोध जताने लगीं। काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में पुलिस के समझाने पर महिलाएं शांत हुईं।
किशनपुर प्रभारी निरीक्षक बच्चेलाल प्रसाद ने बताया कि मारपीट में घायल ट्रैक्टर चालक को इलाज के लिए भेजा गया है। पीड़ित से लिखित तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं द्वारा पुलिस का घेराव किए जाने की बात से इन्कार किया है।
Trending Videos