{"_id":"6a04db2be7f1cba09b08b80e","slug":"permits-of-75-school-vehicles-expired-fitness-of-20-percent-is-pending-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-154645-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 75 स्कूल वाहनों के परमिट खत्म, 20 प्रतिशत की फिटनेस बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 75 स्कूल वाहनों के परमिट खत्म, 20 प्रतिशत की फिटनेस बाकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में अब तक सभी वाहनों का डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सका है। पोर्टल पर दर्ज वाहनों में 75 स्कूली वाहनों के परमिट और फिटनेस समाप्त पाए गए हैं। वहीं करीब 20 प्रतिशत वाहनों की फिटनेस अब तक नहीं हो सकी है।
जिले में करीब 1,100 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इनमें लगभग 200 वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है। विभाग इन वाहनों को वर्तमान में संचालन में नहीं मान रहा है। जिले के करीब 300 निजी विद्यालयों में लगभग 750 स्कूली वाहन संचालित होने की जानकारी एआरटीओ कार्यालय के पास है। इन वाहनों का डाटा इंटीग्रेटेड स्कूली व्हीकल मॉनीटरिंग पोर्टल (आईएसवीएमपी) पर अपलोड किया जाना अनिवार्य है।
परिवहन आयुक्त की ओर से अप्रैल तक सभी वाहनों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। अब भी करीब 20 प्रतिशत वाहन अपलोड नहीं हो सके हैं। जिन वाहनों का डाटा अपलोड हुआ है उनमें 75 वाहनों के परमिट समाप्त मिले हैं। ऐसे वाहनों को पोर्टल स्वीकार नहीं कर रहा है। इसके बावजूद संचालक चोरी-छिपे बिना परमिट स्कूली बच्चों को ढो रहे हैं। ऐसे वाहनों की संख्या 100 से अधिक बताई जा रही है।
एआरटीओ प्रवर्तन प्रतीक मिश्रा ने बताया कि पोर्टल पर अब कुछ ही वाहन अपलोड होने बाकी हैं। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। स्कूल संचालकों को बिना परमिट वाहनों के संचालन पर सख्त चेतावनी दी जा चुकी है।
Trending Videos