सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A farmer who went to the forest was shot in the back and injured.

Fatehpur News: जंगल गए किसान की पीठ पर मारी गोली, घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
A farmer who went to the forest was shot in the back and injured.
फोटो-10- घायल श्रीकेशन उर्फ शंकर। संवाद
विज्ञापन
हुसैनगंज। भूमि के विवाद में शनिवार रात किसान पर जंगल में गोली चलाकर हत्या की कोशिश की गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इससे हमलावर भाग गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के मूधनपुर मंसूरपुर के मजरे कबीरपुर निवासी श्रीकेशन उर्फ शंकर यादव (50) शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे घर के पीछे जंगल की ओर शौच के लिए गए थे। श्रीकेशन ने बताया कि अंधेरे में पीछे से अचानक फायर किया गया और हमलावर मौके से भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो उनकी पीठ पर घाव और छर्रे लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भतीजे ओमप्रकाश ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल श्रीकेशन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। भतीजे ओमप्रकाश ने गांव के चार लोगों पर भूमि के विवाद की रंजिश में हमला करने का आरोप लगाया है।
घायल श्रीकेशन भाई धर्मपाल और यशवंत के साथ रहते हैं। सीओ प्रगति यादव ने रात में ही घायल के बयान दर्ज किए। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

फोटो-10- घायल श्रीकेशन उर्फ शंकर। संवाद

फोटो-10- घायल श्रीकेशन उर्फ शंकर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed