सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A massive employment fair will be held at the ITI on the 18th.

Fatehpur News: 18 को आईटीआई में लगेगा वृहद रोजगार मेला

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
A massive employment fair will be held at the ITI on the 18th.
विज्ञापन
फतेहपुर। कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में सोमवार को एडीएम (न्यायिक) सुनील कुमार की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन की जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 18 मार्च को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आयोजित होने वाले एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले की तैयारी और प्रचार-प्रसार पर चर्चा हुई।
Trending Videos

एडीएम सुनील कुमार ने अधिकारियों को समय से सभी तैयारी पूरी करने और ग्राम पंचायत स्तर तक मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद उन्होंने रोजगार मेले के प्रचार के लिए रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed