सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A young man was beaten and threatened with a gun; the video went viral.

Fatehpur News: युवक को पीटकर बंदूक तानकर दी धमकी, वीडियो वायरल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten and threatened with a gun; the video went viral.
विज्ञापन
खखरेरू। थाना क्षेत्र के डुडियापुर मजरे जहांगीर नगर गहुरा गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष के युवक पर लाठी-डंडों से हमला करने और लाइसेंसी बंदूक लहराकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। घटनाक्रम के वीडियो में एक महिला बंदूक लेकर जाते भी दिख रही है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
Trending Videos

गांव निवासी बाबूलाल पासवान ने बताया कि वह बृहस्पतिवार दोपहर नलकूप जा रहा था तभी विवाद कर रहे एक पक्ष ने उसे गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव में आए दो लोगों को भी मारपीट का शिकार होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान एक युवक घर से लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक लेकर आया और जान से मारने की धमकी दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला के हाथ में बंदूक देखी जा सकती है। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed