सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The MP met the family of the BLO and said that they should get compensation of Rs 1 crore.

Fatehpur News: बीएलओ के परिजन से मिले सांसद, बोले- एक करोड़ मुआवजा मिले

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The MP met the family of the BLO and said that they should get compensation of Rs 1 crore.
बीएलओ के परिजनों से बातचीत करते सांसद नरेश उत्तम पटेल। संवाद
विज्ञापन
बिंदकी। एसआईआर के दबाव में खुदकुशी करने वाले बीएलओ अखिलेश सविता के परिजन से शुक्रवार को सांसद नरेश उत्तम पटेल ने मुलाकात की। उन्होंने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा, पत्नी को सरकारी नौकरी और पुत्र को रोजगार देने की मांग की।
Trending Videos

सांसद दोपहर में अलियाबाद गांव पहुंचे और बीएलओ अखिलेश के भाइयों भूपेश और मुकेश सहित अन्य परिजन से बातचीत कर सांत्वना दी। उन्होंने परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली और पुत्री से भी बात की। बताया गया कि उसकी शादी आठ मार्च को तय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि एसआईआर कार्य के दबाव के कारण यह दुखद घटना हुई है और सुसाइड नोट में भी दबाव की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से काम लिया जाना चाहिए लेकिन इतना दबाव नहीं होना चाहिए कि कोई कर्मचारी खुदकुशी करने को मजबूर हो जाए।
उन्होंने सरकार से मांग की कि बीएलओ के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही बीएलओ की पत्नी को सरकारी नौकरी और पुत्र को रोजगार देने की व्यवस्था की जाए ताकि परिवार को सहारा मिल सके।

बीएलओ के परिजनों से बातचीत करते सांसद नरेश उत्तम पटेल। संवाद

बीएलओ के परिजनों से बातचीत करते सांसद नरेश उत्तम पटेल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed