सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A loader carrying devotees returning from Mathura after celebrating Holi overturned, injuring 14.

Fatehpur News: मथुरा से होली मनाकर लौट रहे श्रद्धालुओं की लोडर पलटा, 14 घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
A loader carrying devotees returning from Mathura after celebrating Holi overturned, injuring 14.
फोटो-12- बक्सरा मोड़ के निकट पलटीपड़ी पिकअप, बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
बकेवर। चौडगरा-घाटमपुर मार्ग पर मथुरा से होली मनाकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी लोडर शुक्रवार दोपहर चालक को झपकी आने से पलट गई। हादसे में सवार 17 लोगों में से 14 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों और पुलिस ने राहत व बचाव कार्य कर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
Trending Videos

हादसा बकेवर थाना क्षेत्र के लाला बक्सरा मोड़ के पास एक ढाबे के सामने हुआ। हादसे में हथगाम थाना क्षेत्र के कुम्हारनपुरवा निवासी फूलचंद्र, हिमांशी, निर्मला देवी, राधानगर थाना क्षेत्र के मलाका निवासी पतिराखन, आशा देवी, गुड़िया देवी, कमला देवी, शिवबरन, मंझूपुरवा निवासी छेदालाल, पोखीपुर निवासी रामगोपाल, सुदीन का पुरवा निवासी गोवर्धन, फूल प्रकाश, सुमेर सिंह और हथगाम निवासी चालक योगेश यादव घायल हो गए। घनश्याम, सुंदरलाल और हीरालाल सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी से चालक योगेश, फूलचंद्र, हिमांशी, निर्मला देवी, पतिराखन, आशा देवी, गुड़िया देवी, कमला देवी और शिवबरन को जिला अस्पताल रेफर किया गया। लोडर में श्रद्धालुओं का सामान और राशन रखा था, जिसमें करीब 20 से 25 बोरी आटा, चावल और आलू की बोरियां भी थीं। लोग इन्हीं बोरियों पर बैठे हुए थे।
घनश्याम ने बताया कि चालक रात में मथुरा से चला था और उसे रास्ते में झपकी आ रही थी। रास्ते में लोडर कई बार अनियंत्रित भी हुई थी। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है और सभी की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है।

हादसे में दो लोग घायल



बाइक सवार की टक्कर से युवक घायल हो गया। हुसैनगंज थाना क्षेत्र शिवपुर असनी गांव निवासी अमर पैदल बृहस्पतिवार रात खेत जा रहा था। गांव के पास पीछे से हैदरपुर इटौली गांव निवासी बाइक सवार रितेश ने टक्कर मार दी। हादसे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

फोटो-12- बक्सरा मोड़ के निकट पलटीपड़ी पिकअप, बिखरा पड़ा सामान। संवाद

फोटो-12- बक्सरा मोड़ के निकट पलटीपड़ी पिकअप, बिखरा पड़ा सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed