{"_id":"69b6f6e04ed2cc0bbc0828ca","slug":"after-the-collision-of-a-trailer-and-a-dumper-the-highway-was-jammed-for-eight-kilometers-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1457183-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्राला-डंपर की भिड़ंत के बाद हाईवे पर आठ किमी तक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्राला-डंपर की भिड़ंत के बाद हाईवे पर आठ किमी तक जाम
विज्ञापन
फोटो-51-हाईवे पर भिड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। बांदा-टांडा हाईवे पर रविवार रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार ट्राला और डंपर की भिड़ंत के बाद एक घंटे में आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दुर्घटना के बाद तीसरे डंपर में भी साइड से टक्कर लगने से उसका डीजल टैंक फट गया। इससे डीजल हाईवे पर फैल गया। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से भाग गए।
हादसा ललौली थाना क्षेत्र में जिंदपुर टोल प्लाजा के पास दसवांमील गांव के करीब हुआ। गिट्टी लदा ट्राला रायबरेली की ओर जा रहा था। ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रहे डंपर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहनों के केबिन क्षतिग्रस्त हो गए। तभी बगल से निकल रहा तीसरा डंपर भी टकरा गया और उसका डीजल टैंक फट गया। दुर्घटना के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एक ओर दसवांमील से शाह मोड़ तक और दूसरी ओर खटौली तक करीब आठ किलोमीटर तक जाम की स्थिति रही। करीब एक घंटे तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे।
पुलिस ने जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया जा सका। बहुआ चौकी प्रभारी अंबरीश मिश्रा ने बताया कि हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकले थे। वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु करा दिया गया है।
Trending Videos