सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Candidates returned after giving the sub-inspector recruitment exam, crowd gathered at the railway station.

Fatehpur News: दरोगा भर्ती की परीक्षा देकर लौटे परीक्षार्थी, रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Candidates returned after giving the sub-inspector recruitment exam, crowd gathered at the railway station.
फोटो-02-रविवार की दोपहर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन का इंतजार करते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
फतेहपुर। दरोगा भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में परीक्षार्थी घर लौटने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे। रोडवेज बसों की तुलना में अधिकतर परीक्षार्थियों ने ट्रेन से सफर करना बेहतर समझा। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर लगभग एक हजार परीक्षार्थी ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। इनमें प्रयागराज और दिल्ली रूट की ओर जाने वाले परीक्षार्थियों की संख्या अधिक रही।
Trending Videos

रेलवे की ओर से परीक्षा को लेकर कोई विशेष ट्रेन नहीं चलाई गई थी। इसके बावजूद अभ्यर्थी सामान्य ट्रेनों से ही जिले में पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी केंद्रों से बाहर निकलकर घर लौटने के लिए साधन तलाशने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर के समय प्लेटफार्म नंबर दो पर करीब एक हजार परीक्षार्थी ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। इनमें अधिकतर प्रयागराज और दिल्ली रूट की ओर जाने वाले थे। राहत की बात यह रही कि अधिकांश ट्रेनें 15 से 20 मिनट से अधिक विलंबित नहीं हुईं जिससे परीक्षार्थियों को अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा।
परिवहन निगम की ओर से भी अतिरिक्त बसों की व्यवस्था नहीं की गई थी। सामान्य रूप से संचालित बसों के माध्यम से ही कुछ परीक्षार्थी अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

एटीवीएम मशीनों से लिया टिकट
टिकट काउंटर पर भीड़ अधिक होने के कारण कई परीक्षार्थियों ने एटीवीएम मशीनों से टिकट प्राप्त किए। ट्रेनों के आने में समय होने से स्टेशन पर किसी प्रकार की अफरातफरी नहीं रही। स्टेशन पर छह एटीवीएम मशीनें संचालित हैं जिनके लिए 12 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और इनके माध्यम से यात्रियों को 24 घंटे टिकट की सुविधा मिल रही है।

फोटो-02-रविवार की दोपहर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन का इंतजार करते परीक्षार्थी।

फोटो-02-रविवार की दोपहर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन का इंतजार करते परीक्षार्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed