सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Markets are buzzing with activity ahead of Eid, with offers boosting shopping.

Fatehpur News: ईद से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक, ऑफरों से तेज हुई खरीदारी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Markets are buzzing with activity ahead of Eid, with offers boosting shopping.
फोटो-01-शहर के चौक बाजार ​स्थित दुकान में रखी सूतफेनी। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। ईद नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। कपड़ा, जूता, इलेक्ट्रॉनिक, एफएमसीजी और घरेलू सामान की दुकानों पर आकर्षक ऑफर मिलने शुरू हो गए हैं। दुकानों पर 10 से 30 प्रतिशत तक छूट, एक के साथ एक फ्री और फेस्टिव ऑफर दिए जा रहे हैं। इससे व्यापारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
Trending Videos

कपड़ों की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ दिखाई दे रही है। रेडीमेड कपड़े, बच्चों के कपड़े और जूतों की खरीदारी तेज हो गई है। सेवईं, सूखे मेवे और अन्य खाद्य सामग्री की दुकानों पर भी लोग ईद की तैयारी के लिए खरीदारी कर रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक बाजार में कूलर, पंखे और अन्य उपकरणों पर छूट मिलने से ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक बाजार के कपड़ा व्यापारी रईस अहमद ने बताया कि दुकानों पर 10 से 25 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। इससे ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। वर्मा चौराहा के इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी संजय गुप्ता ने बताया कि कूलर, पंखे और अन्य उपकरणों पर विशेष छूट और एक्सचेंज ऑफर चल रहा है। पटेल नगर के जूता व्यापारी फैसल खान के अनुसार कुछ ब्रांडेड जूतों पर एक के साथ एक फ्री का ऑफर दिया जा रहा है।
आईटीआई रोड के किराना व्यापारी अमित अग्रवाल ने बताया कि सेवईं, सूखे मेवे और अन्य खाद्य सामग्री की मांग बढ़ने लगी है। चौक बाजार के रेडीमेड व्यापारी नसीम अंसारी के अनुसार बच्चों और युवाओं के कपड़ों की बिक्री में तेजी आई है और ईद के करीब आते-आते भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है।

पटेल नगर के आरिफ खान ने कहा कि बाजार में कई दुकानों पर छूट मिल रही है जिससे एक ही जगह पर कई चीजें खरीदना सुविधाजनक हो गया है। बाकरगंज के रिजवान अहमद ने बताया कि इस बार कपड़ों पर अच्छी छूट मिल रही है।
मुराइनटोला की शबीना परवीन ने घर के लिए सेवईं और सूखे मेवे खरीदे। आईटीआई रोड के तौसीफ अहमद ने कहा कि छूट मिलने से एक साथ कई सामान खरीदना आसान हो गया है और बाजार में अच्छी रौनक दिखाई दे रही है।

फोटो-01-शहर के चौक बाजार स्थित दुकान में रखी सूतफेनी। संवाद

फोटो-01-शहर के चौक बाजार स्थित दुकान में रखी सूतफेनी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed