सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Driver killed in collision between out-of-control dumpers; 6-km traffic jam on highway

Fatehpur: अनियंत्रित डंपरों की भिड़ंत में चालक की मौत, हाईवे पर छह किमी जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 16 Mar 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Driver killed in collision between out-of-control dumpers; 6-km traffic jam on highway
फतेहपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बांदा-टांडा हाईवे पर सोमवार तड़के करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत में चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर करीब छह किमी लंबा जाम लग गया और दो घंटे तक हजारों वाहन फंसे रहे। सिधाव गांव के पास प्रताप इंटरनेशनल स्कूल के सामने फतेहपुर से बांदा की ओर जा रहा एक डंपर और बांदा से मौरंग लादकर फतेहपुर की ओर आ रहा डंपर ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि फतेहपुर से बांदा जा रहे डंपर की केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक उसके अंदर फंस गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

Trending Videos

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जेसीबी के सहारे डंपर की केबिन तोड़कर चालक को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कानपुर नगर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के टेनापुर (पतारा) गांव निवासी आसीन अहमद (36) के रूप में हुई। हादसे के बाद गिट्टी लदे डंपर का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के कारण दोनों डंपर हाईवे के बीच सड़क पर फंस गए, जिससे प्रताप इंटरनेशनल स्कूल से लेकर बहुआ कस्बे तक और दूसरी ओर सिधाव तक करीब छह किमी लंबा जाम लग गया। इस दौरान हजारों वाहन करीब दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। पुलिस ने किसी तरह दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर किनारे कराया, जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed