सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   After the raid, the pickpocket fled leaving the girl behind.

Fatehpur News: दबिश के बाद बच्ची को छोड़कर टप्पेबाज भागा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
After the raid, the pickpocket fled leaving the girl behind.
विज्ञापन
जोनिहा। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बे में एक डीजे संचालक के यहां किराए पर रह रहे युवक की तलाश में बुधवार रात औंग पुलिस ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टप्पेबाज तीन वर्षीय बेटी को छोड़कर भाग गया। पिता के भागने से बच्ची सदमे में है और उसने खाना-पीना तक छोड़ दिया है।
Trending Videos

औंग थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग को कागज की गड्डी थमाकर टप्पेबाज भाग निकले थे। जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया और उसी के आधार पर जोनिहा कस्बे के एक घर में दबिश दी। इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची ने पिता का नाम इरफान बताया है। वह मूल रूप से कानपुर के बिधनू क्षेत्र की रहने वाली है। बताया गया है कि मां से विवाद के बाद पिता उसे अपने साथ रख रहा था। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed