{"_id":"6a0cb46a9aef34336a05fc67","slug":"attachment-notice-pasted-on-the-house-of-absconding-farmer-murder-case-accused-with-a-reward-of-rs-25000-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-155070-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: किसान हत्याकांड में फरार 25 हजार के इनामी के घर कुर्की नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: किसान हत्याकांड में फरार 25 हजार के इनामी के घर कुर्की नोटिस चस्पा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Wed, 20 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
असोथर। थानाक्षेत्र के टीकर गांव में किसान सुमेर सिंह की हत्या में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी के घर कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा की। आरोपी के हाजिर नहीं होने पर उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।
टीकर गांव के किसान सुमेर सिंह की 14 जनवरी की रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में किसान की पत्नी रेनू ने अपनी महिला मित्र मालती के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचना सामने आया था। आरोप है कि 60 हजार रुपये में हत्या की सुपारी दी गई थी। जिसमें आठ हजार रुपये एडवांस दिए गए थे। मालती ने अपने हत्या की सुपारी राजू सोनकर, राम प्रकाश उर्फ मददू और जितेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ जिद्दी को दी थी। पुलिस पत्नी रेनू, मालती और राजू सोनकर, रामप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पांचवां आरोपी बहरामपुर निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ जिद्दी फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर न्यायालय के आदेश पर असोथर पुलिस ने उसके घर पहुंच गांव में मुनादी कराई और कुर्की नोटिस चस्पा की। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपी के हाजिर नहीं होने पर संपत्ति कुर्क की जाएगी।
Trending Videos