{"_id":"6a0cb64e999a7002a1048689","slug":"msp-on-milk-will-be-implemented-soon-minister-of-state-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-155053-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध पर जल्द लागू होगा एमएसपी : राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध पर जल्द लागू होगा एमएसपी : राज्यमंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Wed, 20 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खखरेरू (फतेहपुर)। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में मंगलवार पशुपालन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री कृष्णा पासवान के नगर पंचायत खखरेरू में आगमन पर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू होगा। क्षेत्र में नेशनल डेयरी प्लांट स्थापित कराया जाएगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानचंद केसरवानी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। राज्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में संचालित निजी डेयरियों से उन्हें दूध का उचित मूल्य मिल नहीं पाता और कई डेयरी कुछ महीनों बाद बंद हो जाती हैं, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। इस पर राज्यमंत्री ने जल्द ही दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू करने का आश्वासन दिया। कहा कि इससे दुग्ध उत्पादन से जुड़े किसानों को स्थायी लाभ मिल सके।
गढ़ा क्षेत्र पंचायत सदस्य हिमांशु त्रिपाठी ने चिल्लीमल यमुना पुल निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पुल बनने से यमुना पार क्षेत्रों और खखरेरू के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा और व्यापार व आवागमन को बढ़ावा मिलेगा। राज्यमंत्री ने पुल निर्माण को प्राथमिकता में शामिल करने का आश्वासन दिया। खखरेरू क्षेत्र में हो रही अघोषित विद्युत कटौती के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में राज्यमंत्री ने शीघ्र सुधार कराने की बात कही।
विज्ञापन
राज्यमंत्री के स्वागत मं छात्राओं ने कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस दरौान मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख हसवा विकास पासवान, शुभम ठाकुर, गया पाल, कन्हैया पटेल, हिमांशु त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

Trending Videos