{"_id":"6a7e0f4585c4a0ad280d175f","slug":"bail-secured-repeatedly-using-documents-for-the-same-property-fir-registered-against-five-individuals-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160396-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: एक ही संपत्ति के दस्तावेजों से कराते रहे जमानत, पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: एक ही संपत्ति के दस्तावेजों से कराते रहे जमानत, पांच पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे आरोपियों की जमानत कराने वाले पांच पेशेवर जमानतदारों के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि सभी ने एक ही संपत्ति को बार-बार बंधक दर्शाकर विभिन्न गंभीर मुकदमों में आरोपियों की जमानत कराई और आर्थिक लाभ अर्जित किया।
जेल चौकी प्रभारी विधान सोनकर की तहरीर पर अस्ती वार्ड नंबर-10 कांशीराम कॉलोनी निवासी तीन भाइयों मिथिलेश कुमार, दिवाकर प्रसाद, विनोद कुमार और एक अन्य चेतन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि मिथिलेश ने तीन, दिवाकर ने पांच, विनोद ने दो और चेतन ने तीन अलग-अलग मुकदमों में जमानतदार की भूमिका निभाई। इनमें राधानगर, सदर कोतवाली, कल्याणपुर, धाता, बिंदकी, थरियांव और ललौली थाना क्षेत्रों के मामले शामिल हैं।
वहीं कचहरी चौकी प्रभारी अनमोल सिंह की तहरीर पर नासिरपीर मोहल्ला निवासी विजय कुमार के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोप है कि उसने आर्थिक लाभ के लिए एक ही संपत्ति के दस्तावेजों को बार-बार बंधक दिखाकर फर्जी शपथपत्रों के आधार पर बाहरी और अपरिचित आरोपियों की जमानत कराई।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि विजय कुमार ने ललौली थाने के लूट के आरोपी फहीम उर्फ राजू उर्फ मोटू और बिंदकी के चोरी के मामले की आरोपी कल्याणी पत्नी सुलेख की जमानत एक ही संपत्ति के दस्तावेजों से कराई थी। जमानत मिलने के बाद कई आरोपी न्यायालय में उपस्थित भी नहीं हुए। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि कुल पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।