{"_id":"6a7e10008792f7de9b0d8354","slug":"search-intensified-for-lawyer-who-swindled-a-woman-out-of-75000-through-deception-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160435-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: झांसा देकर महिला से 75 हजार ठगने वाले वकील की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: झांसा देकर महिला से 75 हजार ठगने वाले वकील की तलाश तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। भूमि का पट्टा कराने का झांसा देकर महिला से 75 हजार रुपये हड़पने वाले वकील की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने घटना के दौरान बनाए गए वकील के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। इनमें युवक कार में बैठकर रुपये गिनते और महिला को जमीन दिखाते नजर आ रहा है।
खखरेरू थाना क्षेत्र के अढ़ैया निवासी अनीता देवी गांव में दो बच्चों के साथ रहती हैं। पति बनवारी लाल लुधियाना में नौकरी करते हैं। पड़ोसियों से परेशान होने पर वह मामले को लेकर शहर कचहरी में वकील विनोद त्रिपाठी से मिली थीं। आरोप है कि वकील ने उन्हें समझाया कि तहसील से रोड किनारे एक बीघा भूमि का पट्टा करा देंगे।
इसके बाद खागा में नई रेलवे लाइन के पास जगह दिखाकर पट्टा कराने से पहले 75 हजार रुपये मांगे। बाकी 25 हजार रुपये कब्जा मिलने के बाद देने की बात तय हुई। अनीता ने बेटे से वकील को 75 हजार रुपये दिलाए और इसका वीडियो भी बनवाया।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद वह खागा स्थित वकील के घर पहुंचीं तो पता चला कि वहां उनका कोई घर ही नहीं है। इसके बाद महिला ने कचहरी में भी वकील की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
घटना चार अक्तूबर 2025 की है। वकील का पता नहीं लगने पर महिला ने दो मार्च को उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब पुलिस ने विवेचना के दौरान वकील की तलाश तेज की है। पुलिस ने कार में बैठकर रुपये गिनने और महिला को जगह दिखाने के वीडियो वायरल किए हैं। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि वकील की तलाश की जा रही है।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि खुद को वकील बताने वाले विनोद त्रिपाठी की सूचना देने वाले को इनाम घोषित किया गया है। सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा।