{"_id":"6a7e0fb60ba779b11104ce94","slug":"five-people-secured-jobs-and-15-found-self-employment-opportunities-at-the-job-fair-for-persons-with-disabilities-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-160403-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दिव्यांग रोजगार मेले में पांच को नौकरी, 15 को मिला स्वरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दिव्यांग रोजगार मेले में पांच को नौकरी, 15 को मिला स्वरोजगार
विज्ञापन
फोटो-29-आईटीआई सभागार में साक्षात्कार देते दिव्यांग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में उप्र कौशल विकास मिशन के तहत तीन से 13 अगस्त तक आयोजित 10 दिवसीय दिव्यांगजन रोजगार अभियान का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। अभियान में कुल 100 दिव्यांग अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें पांच को निजी क्षेत्र में रोजगार मिला। 15 दिव्यांगों को स्वरोजगार से जोड़ा गया।
अभियान के दौरान प्रतिदिन दिव्यांग अभ्यर्थियों का पंजीकरण कर काउंसलिंग की गई। उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। मेले में आईटीआई और उप्र कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। समापन दिवस पर जिला उद्योग केंद्र, महिंद्राटेक और डॉ. रेड्डी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने इच्छुक दिव्यांगजन का साक्षात्कार और काउंसलिंग की।
चयन प्रक्रिया के बाद महिंद्राटेक एवं डॉ. रेड्डी फाउंडेशन की ओर से पांच अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। वहीं जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से 15 दिव्यांगों को स्वरोजगार योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया गया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य एवं जिला समन्वयक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डॉ. राजकुमार सिंह ने कहा कि ऐसे रोजगार मेले दिव्यांगजन को उनकी क्षमता के अनुरूप रोजगार दिलाने और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।