{"_id":"6a7e0fc6a0e725097f044e54","slug":"iti-trainees-will-earn-by-acquiring-practical-skills-alongside-theoretical-knowledge-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-160397-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: किताबी ज्ञान संग व्यावहारिक कौशल सीखकर कमाई करेंगे आईटीआई प्रशिक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: किताबी ज्ञान संग व्यावहारिक कौशल सीखकर कमाई करेंगे आईटीआई प्रशिक्षार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रशिक्षार्थियों को कौशल के साथ आय का अवसर उपलब्ध कराने के लिए अर्न व्हाइल यू लर्न इनिशिएटिव शुरू किया जा रहा है। इसके तहत मैकेनिकल मोटर व्हीकल और कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड के प्रशिक्षार्थी आम उपभोक्ताओं के वाहनों, उपकरणों और ब्यूटीशियन से जुड़े कार्यों की मरम्मत व सेवाएं देंगे।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य डॉ. राज कुमार सिंह ने बताया कि पहल का उद्देश्य छात्रों को किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर व्यावहारिक प्रशिक्षण और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है। इससे प्रशिक्षार्थियों को वास्तविक कार्य का अनुभव मिलने के साथ आय अर्जित करने का अवसर भी मिलेगा।
उन्होंने बताया कि आम नागरिक मोटर व्हीकल और ब्यूटीशियन से संबंधित कार्यों के लिए संस्थान की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। उपभोक्ताओं के सामान को प्राप्त करने, उसका रिकॉर्ड सुरक्षित रखने और मरम्मत के बाद वापस सौंपने के लिए अधिकृत कर्मचारी तथा पंजिका की व्यवस्था की गई है। मरम्मत शुल्क न्यूनतम लागत और आवश्यक संसाधनों के आधार पर पहले से निर्धारित रहेगा।
विज्ञापन
योजना से प्राप्त आय का निर्धारित हिस्सा संबंधित कार्य करने वाले कुशल प्रशिक्षार्थियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा। शेष राशि कच्चा माल खरीदने और प्रशिक्षण गतिविधियों के संचालन में खर्च होगी।
संस्थान के अनुसार सभी मरम्मत और सेवा कार्य संबंधित व्यवसाय अनुदेशकों एवं कार्यदेशकों की निगरानी में सुरक्षा मानकों और गुणवत्ता के साथ कराए जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा और प्रशिक्षार्थियों को व्यवहारिक दक्षता का लाभ मिलेगा।