{"_id":"6a7ccc88ce000fd4af0a5e0a","slug":"bodies-of-a-young-man-and-a-woman-found-floating-in-a-canal-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160364-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नहरों में उतराते मिले युवक और महिला के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नहरों में उतराते मिले युवक और महिला के शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर/बकेवर। थाना क्षेत्रों में बुधवार को नहरों में युवक व महिला के शव उतराते मिले। पुलिस ने शवों की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए हैं। पुलिस ने बताया कि तीन दिन बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के भौली गांव के पास नहर पुल के समीप ग्रामीणों ने युवक का शव पानी में उतराता देखा। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि युवक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष होने का अनुमान है। शव करीब पांच से छह दिन पुराना बताया जा रहा है।
वहीं बकेवर थाना क्षेत्र के बरीगंवा रसूलपुर के पास नहर किनारे ग्रामीणों ने महिला का शव बहते देखा। शव काफी पुराना होने के कारण दुर्गंध फैल रही थी। चौकीदार विनोद कुमार की सूचना पर पुलिस पहुंची। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि महिला की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।