फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three mud houses collapsed, household goods buried under the rubble

Fatehpur News: तीन कच्चे मकान ढहे, मलबे में दबी गृहस्थी

Thu, 13 Aug 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Three mud houses collapsed, household goods buried under the rubble
फोटो-48-कच्चा मकान ढहने से दबी गृहस्थी। संवाद - फोटो : 1
किशनपुर। विजयीपुर ब्लॉक के नेवाजपुर मजरे गुरुवल गांव में मंगलवार रात तीन कच्चे मकान अचानक भरभराकर ढह गए। हादसे में तीनों परिवारों की गृहस्थी मलबे में दब गई। गनीमत रही कि गर्मी के चलते परिवार के सदस्य मकानों के बाहर बैठे थे। इससे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

नेवाजपुर निवासी चुन्नीलाल, ओमप्रकाश और रामसजीवन के कच्चे मकान थे। मंगलवार रात करीब आठ बजे परिवार के सदस्य गर्मी के कारण घरों के बाहर बैठे थे। इसी दौरान बारिश के चलते तीनों मकान भरभराकर गिर गए।
विज्ञापन

मकान ढहने से अंदर रखे कपड़े, बर्तन और अन्य जरूरी सामान मलबे में दब गया। हादसे में तीनों परिवारों को काफी नुकसान हुआ। बुधवार सुबह पड़ोसियों की मदद से मलबा हटाकर दबे सामान को बाहर निकाला गया। उपजिलाधिकारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed