{"_id":"69bd92d8ff024253ff043d40","slug":"bus-service-will-reach-every-village-opportunity-to-apply-till-28th-fatehpur-news-c-217-1-brp1009-151334-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गांव-गांव पहुंचेगी बस सेवा, 28 तक आवेदन का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गांव-गांव पहुंचेगी बस सेवा, 28 तक आवेदन का मौका
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ग्रामीण क्षेत्रों को सस्ती और आसान परिवहन सेवा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत अब गांव-गांव बस सेवा पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए निजी बस संचालकों को जोड़ा जा रहा है ताकि गांवों से ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय तक सीधी बस सुविधा मिल सके। योजना की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को संभागीय परिवहन कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।
योजना के तहत 15 से 28 सीट क्षमता की डीजल, सीएनजी या इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इनकी आयु आठ वर्ष से अधिक नहीं होगी। इन बसों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम से जोड़कर अधिकतम 10 वर्ष तक संचालित किया जाएगा। इसे बाद में बढ़ाया भी जा सकता है।
इस योजना में बस संचालकों को परमिट लेने की आवश्यकता नहीं होगी और वे अपने मार्ग का चयन स्वयं कर सकेंगे। आवेदन शुल्क 2000 रुपये तय किया गया है। इच्छुक संचालक 28 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इसे सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज के पास जमा करना होगा। बैठक में 15 निजी बस मालिकों को योजना की पूरी जानकारी दी गई और उन्हें ग्रामीण मार्गों पर बसें चलाने के लिए प्रेरित किया गया।
Trending Videos