{"_id":"69b46ed87b795f51c9003b20","slug":"candidates-will-be-able-to-carry-only-id-proof-ball-pen-and-admit-card-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-150882-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आईडी प्रूफ, बाॅल पेन व प्रवेश पत्र ही ले जा सकेंगे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आईडी प्रूफ, बाॅल पेन व प्रवेश पत्र ही ले जा सकेंगे अभ्यर्थी
विज्ञापन
फोटो-46-परीक्षा केंद्रों में लगे सीसी टीवी का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। स्रोत सूचना
विज्ञापन
फतेहपुर। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन के लिए दो प्लाटून पीएसी, 300 पुलिसकर्मी तथा सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी केवल आईडी प्रूफ, बाॅल पेन और प्रवेश पत्र ही अपने साथ ले जा सकेंगे।
परीक्षा में कुल 7,680 अभ्यर्थी शामिल है। इनमें 5,438 महिला और 2,242 पुरुष अभ्यर्थी हैं। जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर शनिवार से परीक्षा शुरू होगी। पहले दिन एक पाली में 1,920 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न तीन से पांच बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
शुक्रवार को डीएम रविंद्र सिंह और एसपी अनूप सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर महिला महाविद्यालय और महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सीसीटीवी की क्रियाशीलता, अभ्यर्थियों के बैग रखने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं देखीं।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।
Trending Videos