{"_id":"69bafa922bdb20a4d90b4dea","slug":"chaitra-navratri-begins-goddess-durga-will-arrive-on-a-palanquin-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-151165-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चैत्र नवरात्र शुरू, पालकी पर आएंगी मां दुर्गा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चैत्र नवरात्र शुरू, पालकी पर आएंगी मां दुर्गा
विज्ञापन
फोटो-19-कालिका जी मंदिर में स्थापित मूर्तियों का श्रृगार करती युवती। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहपुर। चैत्र नवरात्र आज से शुरू हो गए हैं। साथ ही हिंदू नववर्ष का शुभारंभ भी हुआ है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिर सजकर तैयार हैं। बाजारों में पूजन और व्रत सामग्री खरीदने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। इस बार माता का आगमन पालकी पर हो रहा है जिसे शुभ माना जा रहा है।
शहर के चौक बाजार, पत्थरकटा चौराहा, घंटाघर और अन्य बाजारों में खरीदारी तेज रही। श्रद्धालु चुनरी, माता के वस्त्र, धूप, अगरबत्ती, नारियल, फल और शृंगार सामग्री खरीदते नजर आए। सराफा बाजार में मां की मूर्ति के लिए चांदी की बिछिया, पाजेब और अन्य आभूषण खरीदे गए। हालांकि दाम बढ़ने के कारण लोग कम वजन के जेवर ही खरीद रहे हैं। महंगाई का असर भी दिखाई दे रहा है।
मंदिरों और पंडालों में कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। श्रद्धालु नौ दिनों तक उपवास रखकर माता रानी की आराधना करेंगे।
खरीदारी में नहीं की कोई कमी
ज्वालागंज की रीना देवी और पटेलनगर के सुनील कुमार ने बताया कि कीमतें बढ़ी हैं फिर भी पूजा में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। लोधीगंज की सविता देवी ने कहा कि व्रत और पूजा जरूरी है इसलिए जरूरी सामान खरीदा जा रहा है। चौक बाजार के अमित सिंह और हरिहरगंज की पुष्पा देवी ने कहा कि फलों और व्रत सामग्री के दाम बढ़े हैं लेकिन उत्साह कम नहीं हुआ। पत्थरकट्टा के राकेश यादव ने बताया कि बाजारों की रौनक और मंदिरों की सजावट से नवरात्र का माहौल और भी बेहतर हो गया है।
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
पंडित रमाकांत शास्त्री के अनुसार नवरात्र में घट स्थापना का सबसे शुभ अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:05 से 12:53 बजे तक रहेगा। सुबह 6:54 से 7:57 बजे तक शुभ चौघड़िया और दोपहर 12:29 से 01:59 तक लाभ चौघड़िया का समय भी उत्तम रहेगा।
ये हैं सामान की कीमतें
अंगूर : 140 से 160 रुपये प्रति किलो।
पपीता : 40 से 50 रुपये प्रति किलो।
केला : 50 से 70 रुपये प्रति दर्जन।
नारियल : 40 से 60 रुपये प्रति पीस।
कीवी : 100 रुपये में 6 पीस।
सिंघाड़ा आटा : 240 रुपये प्रति किलो।
कुट्टू का आटा : 260 रुपये प्रति किलो।
साबूदाना : 110 रुपये प्रति किलो।
मूंगफली तेल : 210 रुपये प्रति लीटर।
(नोट : सभी दाम फुटकर बाजार के हैं।)
Trending Videos

फोटो-19-कालिका जी मंदिर में स्थापित मूर्तियों का श्रृगार करती युवती। संवाद- फोटो : 1

फोटो-19-कालिका जी मंदिर में स्थापित मूर्तियों का श्रृगार करती युवती। संवाद- फोटो : 1