{"_id":"6a4ea04156dd8807b904a2f9","slug":"children-are-learning-something-new-every-day-at-the-prayer-assembly-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-158183-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्रार्थना सभा में प्रतिदिन कुछ नया सीख रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्रार्थना सभा में प्रतिदिन कुछ नया सीख रहे बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
= दैनिक गतिविधियों का कैलेंडर तैयार कर विद्यालयों को भेजा जा रहा है
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को प्रतिदिन कुछ नया सीखने की जानकारी दी जा रही है। इसके लिए विभाग की ओर से दैनिक गतिविधियों का कैलेंडर तैयार कर विद्यालयों को भेजा जा रहा है। इसके अनुसार प्रार्थना सभा में छात्रों को विभिन्न जानकारी दी जा रही है।
नवाचार आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कैलेंडर तैयार किया गया है। इसे प्रार्थना से ज्ञानोदय नाम दिया गया है। इसके तहत महापुरुषों की जयंती, पर्यावरण, नदियां, शब्द ज्ञान, स्वास्थ्य, कला, कहानी-कविता, देशभक्ति और स्वतंत्रता से जुड़ी जानकारी बच्चों को दी जाएगी। यह गतिविधियां सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान होंगी। संबंधित शिक्षक या प्रधानाध्यापक बच्चों को संबंधित कैलेंडर के अनुसार जानकारी देंगे।
डीसी प्रशिक्षण अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कैलेंडर को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के अनुसार अलग-अलग तैयार कर स्कूलों को भेजा जा रहा है ताकि बच्चों को उनकी कक्षा के अनुरूप सामग्री मिल सके। इसके साथ ही इनमें मौसमी फल-सब्जियों के लाभ, शब्द निर्माण, कहानी कहानी, सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक सेंस, स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य जैसे विषय को शामिल किया गया है। सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए बच्चों को अखबारों से भी जोड़ा जा रहा है।