{"_id":"6a4fecc2428472a8710fbc58","slug":"fire-breaks-out-at-sweet-shop-loss-worth-lakhs-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-158243-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मिठाई की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मिठाई की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
फोटो-05-आग लगने के बाद जली दुकान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमनगर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अफोई तिराहा स्थित एक मिठाई की दुकान में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। आग लगने के पीछीे शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
रसूलपुर भंडरा का मजरा कल्यानपुर कसार गांव निवासी लल्लन सिंह अफोई गांव तिराहा पर मिठाई की दुकान चलाते हैं। बुधवार देर शाम को उनके बड़े भाई लालजी यादव दुकान बंद करके घर चले गए थे। पड़ोसियों ने बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:45 बजे दुकान से धुआं निकलता देखकर दुकान मालिक को सूचना दी। भाई दुकान पर पहुंचे और किसी तरह शटर खोला। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई गई। भाई लालजी ने बताया कि आग लगने से गुल्लक में रखे 65 हजार रुपये, तीन फ्रिज, एलसीडी, सीसीटीवी कैमरा, रैक, अलमारियों में रखे नमकीन, घी, चीनी, पंखा, दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू आदि सामान जला है। आग शार्ट सर्किट से लगी है। लेखपाल कुलदीप कुमार ने मौके पर पहुंच नुकसान का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है।