सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Chit fund company operators swindled Rs 28 lakh from 25 people.

Fatehpur News: चिटफंड कंपनी के संचालकों ने 25 लोगों के 28 लाख हड़पे

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Chit fund company operators swindled Rs 28 lakh from 25 people.
विज्ञापन
फतेहपुर। चिटफंड कंपनी के तीन संचालकों पर अच्छे मुनाफे का लालच देकर 25 लोगों से करीब 28 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि रकम जमा कराने के करीब 10 साल बाद संचालक कार्यालय में ताला बंद कर भाग गए।
Trending Videos

राधानगर थाना क्षेत्र के रमवां गांव निवासी सुशील कुमार ने कोर्ट के माध्यम से दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि मलवां थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव निवासी संजय साहू से उसकी मुलाकात हुई थी। संजय साहू ने खुद को कानपुर के किदवई नगर स्थित एफआईएम इंडिया रियल स्टेट प्रमोटर एंड डेवलपर लिमिटेड कंपनी का डायरेक्टर बताते हुए निवेश पर अच्छा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया। उसने कंपनी के मालिक सुनील सिंह और सुशील सिंह से भी मुलाकात कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील कुमार के अनुसार 30 अगस्त 2013 को तीनों आरोपी उसके घर आए और कंपनी की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर रुपये जमा कराने के लिए प्रेरित किया। झांसे में आकर उसके पिता मंझिल प्रसाद ने तीन लाख 50 हजार, उसने स्वयं दो लाख 70 हजार, मां सुखरनिया ने एक लाख 20 हजार, पत्नी सविता ने 95 हजार और छोटे भाई की पत्नी रेखा देवी ने 50 हजार रुपये कंपनी में जमा किए। इसके अलावा करीब 20 अन्य परिचितों के भी लगभग 20 लाख रुपये कंपनी में जमा कराए गए।
कंपनी की ओर से बदले में बांड दिए गए थे। जमा अवधि पूरी होने पर जब वह शहर के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पहुंचा तो वहां ताला बंद मिला। बाद में फोन पर संपर्क करने पर संचालकों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसके और अन्य लोगों के साथ करीब 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है।
कोतवाल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed