{"_id":"6a552f246a791f237d0ff80a","slug":"city-gets-safe-city-status-cctv-cameras-to-be-installed-at-60-locations-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-158523-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शहर को मिला सेफ सिटी का दर्जा, 60 स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शहर को मिला सेफ सिटी का दर्जा, 60 स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। शहर को सेफ सिटी का दर्जा मिल गया है। इसके तहत शहर के प्रमुख 60 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए नगर पालिका ने एक करोड़ 10 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। कैमरों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पुलिस विभाग के पास रहेगी।
शासन की ओर से शुरू की गई सेफ सिटी योजना में शहर का चयन किया गया है। योजना के क्रियान्वयन के लिए शासन ने नगर पालिका से प्रस्ताव मांगा था। नगर पालिका ने शहर के प्रमुख चौराहों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 1.10 करोड़ की मांग की है।
सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम किसी पुलिस चौकी में स्थापित करने की योजना है। इसके साथ ही कैमरों वाले स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था भी बेहतर की जाएगी। इससे वहां से गुजरने वाले लोगों और गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सदर नगर पालिका का चयन सेफ सिटी योजना में हो गया है। इसके लिए 1.10 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। बजट स्वीकृत होते ही योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा।