{"_id":"6a552dfa17878289b504ccc7","slug":"the-young-man-who-went-missing-after-consuming-poison-had-last-spoken-to-his-second-wife-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-158497-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जहर खाने के बाद गायब युवक की अंतिम बार दूसरी पत्नी से हुई थी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जहर खाने के बाद गायब युवक की अंतिम बार दूसरी पत्नी से हुई थी बात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। बांदा जिला चिल्ला पुल के नीचे जहर खाने का वीडियो वायरल होने के बाद लापता युवक का 12 दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने सीडीआर मिलने के बाद सोमवार को उसकी दूसरी पत्नी से करीब दो घंटे तक पूछताछ की। क्योंकि युवक की दूसरी पत्नी से बातचीत हुई थी। पुलिस ने युवक के करीबियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस में लगाकर जांच शुरू कर दी है।
राधानगर थाना क्षेत्र के दलीपुर निवासी चंद्रभान लोधी का चिल्ला यमुना नदी पुल के नीचे बैठकर दो जुलाई की शाम सल्फास खाने का वीडियो वायरल हुआ था। भाई सूरजभान की सूचना पर राधानगर पुलिस ने युवक के लापता होने की सूचना दर्ज कर जांच शुरू की। युवक की पहली शादी परिवार की मर्जी से छह साल पहले हुई थी। परिवार से छिपाकर शाह की रहने वाली एक महिला से चंद्रभान ने तीन साल पहले शादी की थी।
पुलिस को सीडीआर में पता लगा कि चंद्रभान ने दो जुलाई को अंतिम बार शाम करीब चार बजे शाह की रहने वाली पत्नी से बातचीत की थी। सीडीआर के आधार पर पुलिस ने महिला से पूछताछ की। पुलिस को पता चला कि युवक पर अब दूसरी महिला के साथ रखने का दबाव था। इससे वह तनाव में रहता था। पुलिस को पहले आशंका थी कि जहर खाने के बाद वह यमुना नदी में कूद गया होगा। खोजबीन के बाद भी युवक का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विवेचक जयरामनगर चौकी प्रभारी आकाश मिश्रा ने बताया कि महिला से पूछताछ की गई है। युवक के करीबियों के कई मोबाइल नंबर सर्विलांस में लगाकर जांच की जा रही है।