{"_id":"6a3049e216ffa4fe200e880a","slug":"clash-involving-lathis-breaks-out-between-two-groups-over-a-land-dispute-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-156819-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: भूमि विवाद में दो पक्षों में चलीं लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: भूमि विवाद में दो पक्षों में चलीं लाठियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर। भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच रविवार को मारपीट हो गई। पुलिस ने महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
चांदपुर थाना के दरोगा प्रदीप कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गौरी औरा गांव निवासी शमीमा खातून और हसीन के बीच मकान और भूमि का विवाद चल रहा था। शिकायत पर लेखपाल सुनील व अशोक के साथ विवाद के निस्तारण के लिए शनिवार को गांव पहुंचे थे। दोनों पक्षों कोर्ट में वाद दायर कर सरकारी बंटवारा की राय देकर समझाकर लौट आए थे। इसी विवाद में दूसरे दिन दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
मामले में पहले पक्ष के खैरून, शमीमा खातून, फरजाना व दूसरे पक्ष के बौरा, सम्मो, हसीन, हुसनैरा, रुबीना ने एक-दूसरे को गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से पीटा। ईंट-पत्थर से पीटकर कर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्या ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घायलों को अस्पताल भेजा गया है।