{"_id":"6a31a5ff4f103fd5c40dfa2c","slug":"newlywed-woman-dies-alleges-wrong-treatment-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-156880-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नवविवाहिता की मौत, गलत इलाज का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नवविवाहिता की मौत, गलत इलाज का आरोप
विज्ञापन
फाइल फोटो-31-शिवानी। स्रोत परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र के अमौरा के मजरे हिम्मत खेड़ा की एक नवविवाहिता की कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने सौंरा के एक निजी क्लीनिक के कथित डॉक्टर पर गलत इलाज करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद परिजनों ने नवविवाहिता के शव को क्लीनिक के सामने रखकर जमकर हंगामा किया।
हिम्मतखेड़ा निवासी सुनील कुमार की पत्नी शिवानी (20) को फोड़े की शिकायत थी। उनका इलाज 13 जून को सौंरा के एक निजी चिकित्सा केंद्र में शुरू हुआ था। शिवानी के देवर संजय ने बताया कि दूसरे दिन जब वे क्लीनिक दिखाने आए, तो कथित डॉक्टर ने स्थिति अच्छी नहीं होने पर उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में दिखाया गया। वहां भी स्थिति गंभीर बनी रही। डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया था। कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को शिवानी की मौत हो गई। वह केवल बीस वर्ष की थी।
नवविवाहिता की मौत के बाद परिजन शव लेकर सौंरा पहुंचे। उन्होंने कथित डॉक्टर के क्लीनिक के सामने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की खासी भीड़ मौके पर जमा हो गई। भीड़ क्लीनिक में तोड़फोड़ करने पर आमादा थी, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इस घटना की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सौंरा स्थित उस निजी क्लीनिक और उससे जुड़े मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर प्रमोद शुक्ला पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।