सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Policeman beats wife and throws her out of the house for Rs 10 lakh

Fatehpur News: 10 लाख के लिए पुलिसकर्मी ने पत्नी को पीटकर घर से निकाला

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Policeman beats wife and throws her out of the house for Rs 10 lakh
विज्ञापन
फतेहपुर। लोन भरने के लिए 10 लाख रुपये नहीं देने पर पुलिस कर्मी पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने सोमवार को पति समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

राधानगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर खम्भापुर चांदमारी रोड निवासी सौम्या गौतम ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 15 दिसंबर 2023 पुलिस कर्मी पति रविकुमार गौतम के साथ हुई थी। शादी के बाद पति लोन भरने के लिए 10 लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर पति रविकुमार, सास मिथलेश कुमारी, ननद श्वेता उसे प्रताड़ित करने लगे। घर में भूखा रखने लगे। कई बार पति ने झूठे आरोप लगाकर उसे बेल्ट से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। उसके पिता 4 अगस्त 2024 को ससुराल आए। उसकी हालत देखकर पिता ने विरोध किया। इस पर पति ने गलत आरोप लगाकर पिता से अभद्रता की और घर से निकाल दिया। 31 दिसंबर 2024 को मुझे भी पीटकर घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed