{"_id":"6a31a59e133f6d08dd01e396","slug":"consumers-are-troubled-by-hours-of-power-cuts-and-tripping-fatehpur-news-c-217-1-ham1014-156886-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: घंटों बिजली कटौती और ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: घंटों बिजली कटौती और ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर। भीषण गर्मी के बीच जिले की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। मंगलवार को जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और बार-बार हो रही ट्रिपिंग से उपभोक्ता बिलबिला रहे हैं। शहर के आबू नगर, ज्वालांगज, हरिहरगंज फीडर, आईटीआई फीडर से जुड़े कई मोहल्लों में दिन भर रुक-रुककर बिजली आती जाती रही। जबकि जहानाबाद, अमौली, खखरेरू और धाता, बिंदकी, असोथर क्षेत्रों में भी अघोषित कटौती और लोकल फाल्ट से उपभोक्ता परेशान रहे।
जिले में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग ने ट्रांसफार्मरों पर दबाव बढ़ा दिया है। हालात यह है कि जिले के बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर अपनी क्षमता से अधिक भार उठा रहे हैं। मंगलवार शाम को आईटीआई फीडर से जुड़े पटेल नगर चौराहे के पास लगे ट्रांसफार्मर में खराबी आ जाने के बाद करीब डेढ़ घंटे तक मोहल्ले की बिजली गुल रही। बिजली आपूर्ति बहाल होने के कुछ देर बाद फिर से फाल्ट आने के बाद बिजली गुल हो गई।
कमोवेश यही हाल शहर के आबूनगर मुराइन टोला, शांतिनगर, हरिहरगंज और राधानगर फीडर से जुड़े मोहल्ले में 24 घंटे में 15 से 30 बार से ज्यादा ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। लोगों का कहना रहा कि लो-वोल्टेज समस्या और फाल्ट आने से घंटों आपूर्ति बाधित रही। हथगाम और असोथर उपकेंद्र से पोषित होने वाले सात फीडरों में महज 10 से 12 घंटे की ही आपूर्ति मिल पा रही है।
विज्ञापन
बिंदकी विद्युत उपखंड 11 केवी फीडर के अन्तर्गत बीते 24 घंटों में सात बार ट्रिपिंग हुई। दिन में कई बार एक-एक घंटे से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। मंगलवार की सुबह 33 केवी मेन लाइन में मेंटेनेंस कार्य के दौरान डेढ़ घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी विद्युत विभाग द्वारा मेंटेनेंस के कार्य किए जाने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। जेई महमूद आलम ने बताया लगते बढ़ रही खपत के कारण फॉल्ट आते जिससे कटौती होती है।
जहानाबाद कस्बे में अघोषित बिजली कटौती के अलावा दिनभर में लगभग 15 बार से 20 अधिक बिजली की ट्रिपिंग होती है। बिजली की आवाजाही से घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में असर पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना रहा कि जीर्ण-शीर्ण तारों से बिजली आपूर्ति होती है लोड बढ़ने के बाद बार-बार फाल्ट की समस्या उत्पन्न हो रही है।
-- -- -- -- -
लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मरों पर दबाव बढ़ रहा है। जिन क्षेत्रों में फाल्ट आने की शिकायत मिल रही है बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर निर्बाध बिजली आपूर्ति के प्रयास में जुटे है
अनिल वर्मा, एसई