फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Construction of the Kishanpur-Raipur Bhasraul road begins; 50 villages to benefit.

Fatehpur News: किशनपुर-रायपुर भसरौल मार्ग का निर्माण शुरू, 50 गांवों को मिलेगी राहत

Tue, 11 Aug 2026 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Construction of the Kishanpur-Raipur Bhasraul road begins; 50 villages to benefit.
फोटो-11-मार्ग निर्माण कार्य में लगी जेसीबी। संवाद
विजयीपुर। क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित किशनपुर रोड से रायपुर भसरौल तक सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है। करीब सात किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण लगभग 22 करोड़ से कराया जा रहा है। निर्माण शुरू होने से लोगों को वर्षों पुरानी जर्जर सड़क से जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से रामपुर, इटोलीपुर, अंजना, भैरव, बहियापुर, पहाड़पुर, मनीपुर, सेमरिया, रेवाड़ी, मड़ौली, थुरियानी, लोहारन डेरा, चातर का डेरा समेत करीब 50 गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। आवागमन सुगम होने से किसानों, छात्रों और मरीजों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि करीब 10 वर्ष पहले बनी यह सड़क ओवरलोड वाहनों के लगातार आवागमन से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। जगह-जगह गड्ढे होने से दोपहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल था। बरसात में स्थिति और खराब हो जाती थी और गांवों से बाहर निकलना तक कठिन हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ने इसका शुभारंभ किया था। अब कार्यदायी संस्था ने तीन मशीनों की मदद से किशनपुर की ओर से पुरानी सड़क तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पवन मिश्रा ने बताया कि सड़क निर्माण का काम प्रारंभ करा दिया गया है। बारिश का मौसम समाप्त होते ही कार्य में तेजी लाकर इसे निर्धारित समय में पूरा कराया जाएगा।

फोटो-11-मार्ग निर्माण कार्य में लगी जेसीबी। संवाद

फोटो-11-मार्ग निर्माण कार्य में लगी जेसीबी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed