{"_id":"6a7b13798ea95142e20cd8f7","slug":"up-anti-corruption-bureau-catches-sub-registrar-s-office-clerk-accepting-a-bribe-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: उपनिबंधक कार्यालय के बाबू को एंटी करप्शन ने रिश्वत लेते पकड़ा, बैनामे में हेराफेरी का आरोप लगा रुपये मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: उपनिबंधक कार्यालय के बाबू को एंटी करप्शन ने रिश्वत लेते पकड़ा, बैनामे में हेराफेरी का आरोप लगा रुपये मांगे
Tue, 11 Aug 2026 05:52 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 11 Aug 2026 05:52 PM IST
सार
यूपी के फतेहपुर जिले में एंटी करप्शन की टीम ने उपनिबंधक कार्यालय के बाबू को रिश्वत लेते दबोचा है।
विज्ञापन
राहुल कुमार बौद्ध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खागा उपनिबंधक कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक को एक लाख की रिश्वत लेने में एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार दोपहर गिरफ्तार किया है। टीम ने खागा कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कनिष्ठ सहायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसे कोर्ट में पेशी के लिए साथ लेकर जाएगी।
विज्ञापन
खागा कोतवाली के संग्रामपुर सानी निवासी भीम सिंह ने 17 जून को एक भूमि का बैनामा कराया था।शिकायतकर्ता के मुताबिक बैनामे के बाद कनिष्ठ सहायक राहुल कुमार बौद्ध ने भूमि के बैनामे में हेराफेरी का आरोप लगाया। झूठे तथ्य के आधार पर मुकदमा लिखाने की धमकी दी। मुकदमे से बचाने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
भीम सिंह ने मामले की आठ अगस्त को भ्रष्टाचार निवारण इकाई थाना प्रयागराज में शिकायत की। शिकायत पर प्रयागराज से 13 सदस्यीय टीम ने उप निबंधक कार्यालय तहसील खागा पहुंची। टीम ने एक बजकर 57 मिनट में शिकायतकर्ता को केमिकल के नोट की गड्डी थमाकर राहुल को देने के लिए बुलाया। रिश्वत की रकम लेते ही रंगे हाथ टीम ने राहुल कुमार बौद्ध को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राहुल प्रतापगढ़ जिला कोतवाली देहात थाने के रेडबीर पोस्ट के पूरेघनी गांव निवासी है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि राहुल कुमार के खिलाफ प्राथमिकी एंटी करप्शन टीम की ओर से दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन