फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   "We are Atiq men saying this they drove their vehicle at the toll plaza staff

Fatehpur News: हम अतीक के आदमी हैं... कहकर टोलकर्मियों पर चढ़ाया वाहन

Tue, 11 Aug 2026 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
"We are Atiq men saying this they drove their vehicle at the toll plaza staff
फोटो-39-कानपुर प्रयागराज हाईवे पर आठ अगस्त को गुजरता वाहनों का काफिला। संवाद - फोटो : credit
फतेहपुर। माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के काफिले में शामिल वाहनों पर टोल कर्मियों ने अभद्रता, जान से मारने की कोशिश और बिना टोल दिए निकलने का आरोप लगाया है। एसपी के निर्देश पर सोमवार को कल्यानपुर और खागा थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबरों के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र स्थित बड़ौरी टोल प्लाजा के प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आठ अगस्त को दोपहर 2:39 बजे पुलिस अभिरक्षा में अली अहमद को जिला कारागार झांसी से प्रयागराज ले जाया जा रहा था। उसके पीछे कई वाहन चल रहे थे। टोल कलेक्टर संजय सिंह और सुपरवाइजर कौशलेश सिंह ने काफिले में शामिल वाहनों को टोल शुल्क जमा करने के बाद आगे बढ़ने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस पर वाहन चालकों ने जान से मारने की धमकी दी और वाहन से कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश की। इसके बाद सभी वाहन बिना टोल शुल्क दिए निकल गए। प्रबंधक की तहरीर पर आठ नंबर वाली और दो बिना नंबर की गाड़ियों समेत कुल 10 वाहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं खागा थाना क्षेत्र के कटोघन टोल प्लाजा के कर्मचारी सोनू सिंह निवासी शिवपुरी (मध्य प्रदेश) ने बताया कि इसी दिन अपराह्न करीब 3:38 बजे कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा काफिला लेन नंबर नौ पर पहुंचा। शिफ्ट इंचार्ज संजू कुमार यादव और बूथ इंचार्ज सनी कुमार सविता ने वाहन रोककर टोल शुल्क देने को कहा तो सवारों ने खुद को अतीक के आदमी बताते हुए गाली-गलौज की।
आरोप है कि वाहन सवारों ने कहा कि हम अतीक के आदमी हैं और कर्मचारियों पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। इस मामले में 11 वाहनों के सवारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें एक कार बिना नंबर की बताई गई है।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि बड़ौरी टोल से आठ वाहनों के नंबर और कटोघन टोल से भी कई वाहन ट्रेस किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में काफिले में करीब 15 वाहन शामिल होने की बात सामने आई है। प्रत्येक वाहन में चार से पांच लोगों के सवार होने का अनुमान है। इस आधार पर काफिले में 65 से 70 लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
वाहन नंबरों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश, बलवा, सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाने, धमकी और गाली-गलौज सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।



जिले के समर्थकों पर हो चुकी कार्रवाई
जिले से अतीक अहमद का पुराना जुड़ाव रहा है। कई बसपा और सपा नेताओं से जिले में उसके पुराने कनेक्शन अतीक पर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने खोजकर कार्रवाई की थी। खखरेरू के बसपा नेता और उसके पुत्रों के खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई हुई थी। साथ ही बुलडोजर भी चला था। शहर के सपा नेताओं पर भी कार्रवाई हुई। अभी भी जिले में अतीक के कई समर्थक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed